P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर तिवारी ने किया औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, निर्यात और रोजगार पर...

कलेक्टर तिवारी ने किया औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, निर्यात और रोजगार पर दिया जोर

स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, महिला संचालित राइस मिल बनी मिसाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 08 अप्रैल।जिले में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बुधवार को कटनी की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन क्षमता, तकनीकी उन्नयन, रोजगार सृजन और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही इकाई संचालकों से उत्पादों के निर्यात और बाजार विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान और प्रबंधक राजेश पटेल भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले के उद्योग केवल उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि गुणवत्ता और ब्रांडिंग के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाएं।स्थानीय से वैश्विक की ओर कदमकलेक्टर ने अपने भ्रमण की शुरुआत ग्राम इमलिया स्थित मेसर्स राधे ट्रेडर्स से की। नमकीन एवं प्राइम्स उत्पाद बनाने वाली इस इकाई में लगभग 2.50 करोड़ रुपये का निवेश है और यहां 15 लोगों को रोजगार मिला हुआ है।कलेक्टर ने उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता और विक्रय नेटवर्क की जानकारी लेते हुए स्थानीय मंडियों से खरीद को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और व्यापारियों को भी लाभ मिल सके। उन्होंने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन और अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत 40 प्रतिशत अनुदान प्राप्त करने वाली इस इकाई में अपनाई गई आधुनिक तकनीकों की उन्होंने सराहना की।महिला सशक्तिकरण की मिसालइसके बाद कलेक्टर ने ग्राम पड़ुआ स्थित मेसर्स सुखसागर फूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। लगभग 4 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित यह आधुनिक राइस मिल तकनीकी उन्नयन का उत्कृष्ट उदाहरण है।महिला संचालित इस इकाई को एमएसएमई योजना के तहत 48 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है और यहां 24 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यहां तैयार पराबोइल्ड राइस और सीएमआर राइस का निर्यात अमेरिका, खाड़ी देशों और अफ्रीका तक किया जा रहा है, जो कटनी के उद्योगों के वैश्विक विस्तार को दर्शाता है।कलेक्टर ने उत्पादन प्रक्रिया और निर्यात प्रणाली का अवलोकन करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही इकाई में स्थापित सोलर प्लांट की जानकारी लेते हुए इसे लागत में कमी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कलेक्टर आशीष तिवारी ने उद्योग संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीति पर भी चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।Collector Inspects Industrial Units, Focus on Export and Employment

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट