सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ बंडोल-थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोगीवाड़ा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ विद्युत पोल से अचानक गिरी चिंगारी की वजह से एक खेत की नवाई (फसल कटने के बाद बचा अवशेष) में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के खेतों में अफरा-तफरी मच गई
ग्रामीणों ने दिखाया साहस
आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आग को आगे बढ़ने और पड़ोसी खेतों में खड़ी फसल तक पहुँचने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बुझाने का भरपूर प्रयास किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।
डिंडौरी: ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ अंतर्गत मैराथन दौड़, बेटियों ने दिया संदेश – Khabar Digital
फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेडऔर बंडोल थाना पुलिस को सूचना दी गई। गनीमत यह रही कि हवा का रुख बहुत तेज नहीं था, अन्यथा आग अन्य खेतों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और ढीले कनेक्शनों को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
MP BJP: MP में बड़ा सियासी उलटफेर, 25 दिग्गजों ने पहनी भाजपा की टोपी


