संवाददाता —कटनी मध्यप्रदेश में लंबे समय से खाली पड़े निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों के पदों पर नियुक्तियों को लेकर तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। पार्टी स्तर पर नामों पर सहमति बनने के बाद सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है और अंतिम मंजूरी मिलते ही एक सप्ताह के भीतर आदेश जारी होने की संभावना है।कटनी के लिए सबसे अहम खबर यह है कि कटनी विकास प्राधिकरण (KDA) के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव का नाम सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे लगभग तय माना जा रहा है।प्राधिकरणों में ये नाम आगेसूत्रों के अनुसार,भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के लिए चेतन सिंहइंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के लिए हरिनारायण यादवदेवास में बहादुर मुकातीजबलपुर विकास प्राधिकरण के लिए संदीप जैनकटनी में शशांक श्रीवास्तवके नामों पर सहमति बन चुकी है।ग्वालियर-उज्जैन में अभी मंथन जारीभोपाल और इंदौर के नाम लगभग तय हो चुके हैं, लेकिन ग्वालियर और उज्जैन विकास प्राधिकरण को लेकर अभी अंतिम चर्चा जारी है। उज्जैन के नाम दिल्ली भेजे जा चुके हैं, जहां से मंजूरी की खबर है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है।आयोग और निगमों में भी सहमतिअनुसूचित जाति आयोग के लिए कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति आयोग के लिए भात सिंह नेताम का नाम लगभग तय माना जा रहा है।युवा आयोग में प्रवीण शर्मा, सहकारी क्षेत्र में महेंद्र सिंह यादव, लघु उद्योग निगम में विनोद गोटिया और मध्यप्रदेश हाउसिंग कॉर्पोरेशन में संजय नगाइच का नाम चर्चा में है।वहीं, ओरछा विकास प्राधिकरण के लिए अखिलेश अयाची का नाम भी सामने आया है।वित्त और खेल क्षेत्र में भी नियुक्तियांवित्त विकास निगम के लिए पूर्व विधायक दीपक सक्सेना और खेल प्राधिकरण में रामलाल रैतेल को जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।जल्द होगी आधिकारिक घोषणापार्टी सूत्रों का दावा है कि सभी नामों को केंद्रीय स्तर से हरी झंडी मिल चुकी है। अब केवल औपचारिक आदेश जारी होना बाकी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक नियुक्तियों की घोषणा हो जाएगी, जिससे लंबे समय से ठप पड़े संस्थानों में कामकाज तेज हो सकेगा।
खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी मो. 9131308097


