P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeचुनावमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 17-18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 17-18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार पर

भोपाल/khabardigital.com : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर 17 अप्रैल की रात पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव 18 अप्रैल को कोलकाता और खड़गपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को रात 10:40 बजे कोलकाता पहुंचेंगे। दिनांक 18 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे कमरहाटी में भाजपा प्रत्याशी श्री अरुप चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5 बजे मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी श्री दिलीप घोष के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट