Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश"मैं हूं अभिमन्यु" अभियान: नीमच में महिलाओं की रक्षा के लिए पुलिस...

“मैं हूं अभिमन्यु” अभियान: नीमच में महिलाओं की रक्षा के लिए पुलिस की एक नई पहल की शुरुआत

Main Hoon Abhimanyu MP Campaign

खबर डिजिटल/ नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर डीएसपी वैशाली सिंह के नेतृत्व में “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान Main Hoon Abhimanyu MP Campaign चलाया जा रहा है। यह अभियान 3 से 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और कुरीतियों का चक्रव्यूह तोड़ना है।

अभियान के तहत पुलिस अधिकारी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर जागरूकता बढ़ा रहे हैं। आज केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के लिए स्टोरी राइटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस ने बच्चों को कहानी का पहला भाग दिया और बच्चों ने उसे खुद आगे बढ़ाया। इस कंपटीशन का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता पर बच्चों के विचारों को जानना था। भविष्य में भी ऐसे कंपटीशन आयोजित किए जाएंगे, और विजेता बच्चों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अलावा, गरबा पंडालों और शहर के चौराहों पर “मैं हूं अभिमन्यु” Main Hoon Abhimanyu अभियान को बढ़ावा देने के लिए सेल्फी प्वाइंट्स भी लगाए गए हैं। पुलिस टीम लोगों को जागरूक कर रही है और यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो के माध्यम से भी अभियान का प्रचार-प्रसार कर रही है। नीमच जिले में दुर्गावाहिनी की वाहन रैली निकालकर लोगों को जागरुकता संदेश दिया गया।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट