Monday, November 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठीप्रियंका वाड्रा पर टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने BJP नेता...

प्रियंका वाड्रा पर टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने BJP नेता का पुतला फूंका

प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी किए जाने को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दिनेश सिंह का पुतला जलाया।

गौरीगंज/अमेठी: प्रियंका वाड्रा पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोशित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गौरीगंज स्थित हनुमान तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश सिंह का पुतला फूंका और पुतले की जूते से पिटाई भी की।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिनेश सिंह द्वारा प्रियंका वाड्रा के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को अपमानजनक बताया और इसके खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत माफी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस प्रदर्शन के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट