Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशराहीवाड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का बिगुल, गांव ने लिया शराब बंदी...

राहीवाड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का बिगुल, गांव ने लिया शराब बंदी का ऐतिहासिक फैसला

सिवनी/बंडोल/राकेश यादव: बंडोल ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम राहीवाड़ा में आज सर्व समाज की एक बड़ी सामूहिक बैठक आयोजित हुई, जहां गांववासियों ने एकजुट होकर गांव में शराब बंद करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। बैठक में सभी समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि अब गांव को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गांव में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, घरेलू विवादों, पारिवारिक कलह और सामाजिक वातावरण बिगड़ने पर गहरी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि शराब की वजह से परिवार टूट रहे हैं और युवा पीढ़ी तेजी से नशे की दलदल में फंसती जा रही है, जिससे गांव का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि अब गांव में शराब बिक्री और सेवन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी समाज के लोगों ने मिलकर सामाजिक स्तर पर कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया।

बैठक में गांव के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने हाथ उठाकर गांव को संस्कारित, सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। गांववासियों की इस पहल की क्षेत्रभर में चर्चा शुरू हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट