Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमिलावटखोरों पर कलेक्टर का सख्त फरमान, लेकिन बाजार में कब दिखेगा असर?

मिलावटखोरों पर कलेक्टर का सख्त फरमान, लेकिन बाजार में कब दिखेगा असर?

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्रवाई और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में चिप्स, मसाले, ब्रेड समेत खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों की जांच के आदेश दिए गए।हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ बैठकों तक सीमित रहेगी या वाकई बाजार में बिक रहे मिलावटी सामान पर शिकंजा कस पाएगी? शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से नकली मसाले, घटिया तेल और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई अक्सर कागजों में ही सिमट जाती है।बैठक में कलेक्टर ने ई-विकास प्रणाली से खाद वितरण नहीं करने वाले समिति प्रबंधकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान विस्फोटक फैक्ट्रियों, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और अमोनियम नाइट्रेट स्टोर हाउस की जांच के आदेश दिए गए। साथ ही नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए गए।कलेक्टर ने लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर भी नाराजगी जताई और कई विभागों को फटकार लगाते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन की यह सख्ती जमीनी स्तर पर दिखाई देती है या फिर हर बार की तरह कार्रवाई के दावे सिर्फ बैठकों और प्रेस नोट तक ही सीमित रह जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट