Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeव्यापाररतन टाटा ने हेल्थ की अफवाहों को किया खारिज, कहा- मैं पूरी...

रतन टाटा ने हेल्थ की अफवाहों को किया खारिज, कहा- मैं पूरी तरह ठीक हूँ

खबर डिजिटल/ मुंबई: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा Ratan Tata को सोमवार की सुबह तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद रतन टाटा के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें चलने लगी। इस मामले को लेकर मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल ने जानकारी दी की रतन टाटा के ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आई थी, जिससे उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

रतन टाटा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “मेरी सेहत को लेकर जो अफवाहें फैल रही हैं, वे गलत हैं। मेरी उम्र के कारण मैं कुछ मेडिकल जांच से गुजर रहा हूँ, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूँ और अच्छे मनोबल में हूँ।”

उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की कि वे गलत जानकारी न फैलाएं। साथ ही, उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर भी एक संदेश साझा करते हुए कहा, “आपने ख्याल के लिए धन्यवाद।”

रतन टाटा, टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन हैं, उन्होंने 1991 से 2012 और फिर 2016 से 2017 तक टाटा समूह का नेतृत्व किया। हालांकि वे अब कंपनी के कामकाज से दूर हैं, लेकिन टाटा ट्रस्ट का संचालन करते हैं। उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

रतन टाटा रिटायरमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और खासकर पशु अधिकारों से जुड़े पोस्ट करते रहते हैं। उनके एक्स पर 13 मिलियन से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर करीब 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिससे वे भारत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले उद्यमी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट