Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में सेवानिवृत्त BSNL कर्मी का आमरण अनशन​

जबलपुर में सेवानिवृत्त BSNL कर्मी का आमरण अनशन​

जबलपुर/खबरडिजिटल/महेशतिवारी/ मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ एक ओर प्रशासन मुस्तैद होने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर एक बुजुर्ग को अपनी मांगों को लेकर ‘आमरण अनशन’ जैसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ रहा है। ​जबलपुर के रहने वाले और BSNL से सेवानिवृत्त 62 वर्षीय बुजुर्ग विजय पाटमासे पिछले कुछ दिनों से गेट नंबर 2, BSNL टेलीकॉम फैक्ट्री, राइट टाउन के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। अब उन्होंने अपनी गिरती सेहत और स्वास्थ्य परीक्षण की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर को एक पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

​जबलपुर के मदन महल, प्रेम नगर के रहने वाले 62 वर्षीय विजय पाटमासे, जो दो साल पहले BSNL से सेवानिवृत्त हुए थे, वो अपनी मांगों को लेकर बीते 14 मई 2026 से ही BSNL टेलीकॉम फैक्ट्री के गेट नंबर 2 के सामने आमरण अनशन पर बैठे हैं।

लगातार जारी अनशन के कारण बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। इसी के मद्देनजर, उन्होंने 16 मई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी जबलपुर को स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में एक आवेदन दिया था। और अब, 18 मई को उन्होंने जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के जरिए पत्र भेजकर इस पूरे मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई करने का निवेदन किया है। इस पत्र की प्रतियां मदन महल और गढ़ा थाना प्रभारियों को भी भेजी गई हैं।

​एक तरफ 62 साल की उम्र, ऊपर से तपती गर्मी में कई दिनों से अन्न का एक दाना न लेना। विजय पाटमासे की मांगें जो भी हों, लेकिन इस वक्त सबसे बड़ा सवाल उनकी सेहत और उनके जीवन की सुरक्षा का है। अब देखना यह होगा कि इस पत्र के मिलने के बाद जबलपुर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कितनी जल्दी हरकत में आता है और इस बुजुर्ग को न्याय और चिकित्सा सहायता कब तक मिल पाती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट