Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीथाना प्रभारी पर पक्षपात के आरोप, व्यवसायी ने जनसुनवाई में लगाई न्याय...

थाना प्रभारी पर पक्षपात के आरोप, व्यवसायी ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। स्थानीय व्यवसायी विपिन कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक जनसुनवाई में आवेदन देकर नगर परिषद से जुड़े लोगों, कुछ कर्मचारियों और थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आवेदन के अनुसार, 16 मई को साप्ताहिक अवकाश के दौरान उनकी मोटरसाइकिल एजेंसी पर जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी। सूचना मिलने पर जब वे अपने नाबालिग पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया, तो कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई। व्यवसायी ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र को धक्का देकर सड़क पर गिराया गया और उन्हें गमछे से खींचकर पीटा गया।

पीड़ित का कहना है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से हमला किया। वहीं, थाना प्रभारी रीतेश शर्मा पर भी अभद्र व्यवहार, रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और उल्टा धारा 151 के तहत कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए हैं।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि उन्हें और उनके नाबालिग पुत्र को कई घंटों तक थाने में बैठाकर रखा गया तथा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। बाद में दोनों को तहसीलदार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा किया गया।

व्यवसायी ने अपने आवेदन में मेडिकल परीक्षण कराने, सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने तथा आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही थाना प्रभारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है।

इस मामले के सम्बन्ध मे एडिशनल एस पी सर से फ़ोन के माध्यम से संपर्क किया गया कोई उनके तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट