Monday, November 2, 2026
HomeUncategorizedरीवा के जवा जंगल में मिले युवक-युवती के नर-कंकाल, इलाके में सनसनी

रीवा के जवा जंगल में मिले युवक-युवती के नर-कंकाल, इलाके में सनसनी

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव के जंगल में युवक और युवती के दो नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में ग्रामीणों ने जब दोनों कंकाल देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार दोनों शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुके हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना काफी पुरानी है। घटनास्थल से कुछ कपड़े और एक जैकेट बरामद हुई है, जिनके आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों नरकंकालों को पोस्टमार्टम और अन्य जांच प्रक्रियाओं के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट