Monday, November 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठीचुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस,...

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, हिरासत में आरोपी

खबर डिजिटल/अमेठी, उत्तर प्रदेश – अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में आज सुबह चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान शिवनारायण सिंह की हत्या का मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सात बजे एक पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान को गंभीर रूप से घायल कर दिया था ।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल यह को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल भेजा । इस स्थिति गंभीर होने पर घायल व्यक्ति को Lucknow trauma center रिफर कर दिया । जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई ।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) मुसाफिरखाना ने इस घटना पर बयान देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश चल रही थी, जिसके कारण यह हिंसक घटना घटी। मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है, और पुलिस जांच के बाद सख्त कदम उठाने की बात कह रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट