केवलारी/खबर डिजिटल/संतोष कुमार। केवलारी की जनता का मानना है कि जब से प्रीतम तिलगाम ने केवलारी थाना की जिम्मेदारी संभाली है तो थाने में शिकायत दर्ज कम और क्षेत्र में अपराध अधिक बढ़ रहे अब इसका कारण तो पुलिस विभाग सिवनी ही समझे वैसे जहां जिला पुलिस कप्तान के प्रभावी निर्णय लिया एक भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बच न पाए अपराधों को रोकने के लिय अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश है।
वही केवलारी पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम तिलगाम सहित स्टाफ की निरंकुशता के चलते क्षेत्र में अपराध दर्ज संख्या लगातार बढ़ ही रहे है, जहां एक तरफ केवलारी थाना क्षेत्र में पुलिस कप्तान जहां पुलिस मुस्तैदी की बैठक ले रहे वही केवलारी थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर ही केवलारी में चोरों ने एक ही जगह 48 के अंतराल में चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। 48 घंटे के भीतर अलग अलग दो जगह चोरी, केवलारी पुलिस अगर जिले के कप्तान की बात मुस्तैदी से संदर्भित बात मान लेते तो नहीं होती चोरी और न ही होते हौसले बुलंद।
केवलारी में चोरों की आहट, सतर्क रहे सावधान रहे और सुरक्षित रहें
बाजार चौक केवलारी में निर्मित टीन शेड के अंतर्गत सब्जी मंडी में 27 मई दिन बुधवार की रात्रि 11.40 बजे चूड़ी मनिहारी व्यवसायी श्री रमेश लखेरा की दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान की रस्सी व तिरपाल खोल कर चोरी की जा रही थी , और सामान को एक बोरा और एक थैला में भर लिया गया था, किंतु संयोगवश रमेश लखेरा जी के पुत्र द्वारा रात्रि में खाना खाने के बाद टहलते हुए दुकान की देखरेख हेतु बाजार पहुंचे , और उस चोर को चोरी करते तत्काल मौके पाया गया और उसको चिल्लाया गया, दीपेश को देखकर चोर घबरा कर सामान वही छोड़कर भाग गया । कुछ दूरी तक पीछा किया गया किंतु चोर भाग गया.
इसके बाद तत्काल 100 डायल करके पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जानकारी ली, और घटना स्थल से थोड़ी दूरी से एक संदिग्ध बाइक HF delux क्रमांक mp18SA4762 प्राप्त की, और थाना केवलारी ले जाया गया. उक्त घटना के 2 दिन पहले भी शरमन जोगी की दुकान से 15-20 हजार का मनिहारी सामान चोरी गया है, जिसकी F I R भी उसने थाना केवलारी में करवाया है पिछले 3 दिनों में उस स्थल से यह दूसरी घटना है । उक्त घटना की जांच हेतु दीपेश ने 28 मई को FIR दर्ज करवाई ।
