Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी"रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही करना भूल गई रीठी पुलिस! 6 दिन तक...

“रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही करना भूल गई रीठी पुलिस! 6 दिन तक मदद की आस में बैठा रहा फरियादी”

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी— मिली जानकारी के मुताबिक की रीठी पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक पीड़ित परिवार पिछले छह दिनों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेना तक जरूरी नहीं समझा। आरोप है कि शिकायत दर्ज होने और एफआईआर कायम होने के बावजूद पुलिस ने न तो मौके का निरीक्षण किया और न ही विवाद को शांत कराने कोई पहल की।मामला रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम हथकुरी का है, जहां सज्जन विश्वकर्मा अपनी निजी भूमि पर मकान निर्माण करा रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने और विवाद खड़ा करने की शिकायत उन्होंने 1 जून को रीठी थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगी और विवाद को बढ़ने से रोकेगी, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल तक नहीं पहुंचा।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रीठी पुलिस किस घटना का इंतजार कर रही है? जब शिकायत दर्ज है और विवाद की जानकारी भी पुलिस के पास है, तो फिर समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया गया? क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी या मारपीट की घटना होने के बाद कार्रवाई करने की तैयारी में है?स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि और निर्माण संबंधी विवादों में पुलिस की समय पर मौजूदगी कई बार तनावपूर्ण हालात को टाल सकती है। लेकिन यहां शिकायत के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता ने पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ा दी है। परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और विवाद के और बढ़ने की आशंका जता रहा है।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रीठी पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगी। या फिर शिकायतें सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएंगी और कार्रवाई किसी बड़ी घटना के बाद ही देखने को मिलेगी।

इस मामले रीठी थाना प्रभारी का कहना है की मामला दर्ज हुआ पुलिस मौके पर गई थी शिकायत कर्ता से बात हुई है जमीनी विवाद का मामला है जो भी प्रतिबन्धतामक उचित कार्यवाही है की जाएगी* *रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद कटनी

reported by saurabh shrivastava mo . 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट