Monday, November 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठीअमेठी: रामलीला के नाम पर फूहड़ता का वीडियो वायरल

अमेठी: रामलीला के नाम पर फूहड़ता का वीडियो वायरल

अमेठी: धार्मिक आस्थाओं के नाम पर अमेठी में गंभीर मामला सामने आया है, जहां रामलीला के दौरान भोजपुरी गानों पर बारबालाओं द्वारा खुलेआम सड़क पर डांस किया गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर हुई, जहां पुलिस की उपस्थिति में यह अशोभनीय प्रदर्शन हुआ।

स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ बताया और इस प्रकार के प्रदर्शन पर नाराज़गी जताई है। घटना के समय रामगंज पुलिस मौजूद थी, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया। मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, और प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट