सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ भारतीय जनता पार्टी मंडल बंडोल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष (बलिदान दिवस) के अवसर पर ग्राम राहीवाड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया।
इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण अभियान” के तहत भाजपा मंडल बंडोल ने ग्राम थांवरी, सिहोरा, खामखारेली, सोनाडोंगरी, भोगाखेड़ा, चोर गरठिया, बिहिरिया एवं जमुनिया का व्यापक जनसंपर्क भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय प्रबुद्धजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष जयदीप ठाकुर, महामंत्री नीलू बघेल, उपाध्यक्ष निखिल राय, मंत्री चिंतामन प्रजापति, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित जंघेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
