MP Teacher Transfer: मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर अभी भी जारी है। इसी कड़ी में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत सूबे के 16 राजपत्रित और प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। जारी सूची में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय स्कूलों के प्राचार्य, सहायक संचालक और अतिरिक्त परियोजना समन्वयक के तबादले किए गए है।
विभाग द्वारा जारी आदेश में साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि सूची में शामिल सभी 16 अधिकारियों को विभाग द्वारा तय की गई समयसीमा के अंदर अपने पुराने दफ्तरों से प्रभार सौंपकर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
देखे तबादला सूची


