LPG Cylinder New Rule: देशभर में व्यापार करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालयों ने बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के वितरण और सप्लाई पर लगी तमाम पाबंदियों को समाप्त कर दिया है। इस पाबंदी के हटने के बाद अब बाजार में रेस्टोरेंट, ढाबा, बड़े होटल संचालकों और शादी-समारोह को उनकी जरूरत के मुताबिक जितने चाहें उतने सिलेंडर मिल सकेंगे।
जरूरत के मुताबिक रीफिलिंग
बता दें कि इससे पहले सरकार ने जमाखोरी को देखते हुए कमर्शियल सिलेंडरों के वितरण की एक सीमा तय कर दी थी, जिससे बड़े आयोजनों और होटलों में सिलेंडरों की किल्लत देखी जा रही थी। लेकिन अब हलवाइयों, कैटरर्स और टेंट व्यवसायियों को सिलेंडरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वे अपनी खपत के अनुसार सीधे गैस कंपनियों या वितरकों से गैस हासिल कर सकते हैं।
अब नहीं होगी कोई किल्लत
इस आदेश के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं कि मांग के अनुसार सिलेंडर दिए जाए। इससे रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्रीज में सुधार देखने को मिलेगा।
