Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशRewa Crime: जिम से लौट रहे दो युवकों पर हमला, चेन और...

Rewa Crime: जिम से लौट रहे दो युवकों पर हमला, चेन और नकदी लूटने का आरोप

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे दो युवकों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना निपनिया पुल के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ बदमाशों ने दोनों युवकों की स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

घायलों और परिजनों के अनुसार, स्कूटी से गिरने के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बिछिया में भर्ती कराया गया।

जिम से लौट रहे दो युवकों पर हमला

चेन और नकदी ले जाने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावर दोनों युवकों के गले से सोने की चेन और जेब में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी लेकर फरार हो गए। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट