डेस्क। हर साल 1 जुलाई को पूरे भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) मनाया जाता है। यह दिन उन डॉक्टरों के सम्मान में समर्पित है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। डॉक्टर सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं करते, बल्कि मुश्किल समय में मरीजों और उनके परिवार को नई उम्मीद भी देते हैं।
भारत में यह दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है। उनका जन्म और निधन दोनों 1 जुलाई को ही हुआ था। स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को याद करते हुए हर साल यह विशेष दिवस मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स डे?
डॉक्टर्स डे का उद्देश्य डॉक्टरों के समर्पण, सेवा और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। यह दिन लोगों को अपने डॉक्टरों का धन्यवाद करने और उनके काम की सराहना करने का अवसर देता है।
डॉक्टर्स डे पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश
1.
बीमारी में जो हौसला देते हैं,
दर्द में जो दवा देते हैं,
ऐसे सभी डॉक्टरों को दिल से सलाम।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
2.
दवा से पहले आपकी मुस्कान ही आधा दर्द कम कर देती है।
आपकी सेवा और समर्पण के लिए धन्यवाद।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
3.
जब हर रास्ता मुश्किल लगता है,
तब आपकी सलाह नई उम्मीद देती है।
आप हमारे असली हीरो हैं।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
4.
अपनी नींद और आराम छोड़कर
जो दूसरों की जिंदगी बचाते हैं,
ऐसे सभी डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
अपने फैमिली डॉक्टर को ऐसे कहें धन्यवाद
अगर आपके परिवार का कोई डॉक्टर है या आपका फैमिली डॉक्टर हमेशा जरूरत के समय साथ खड़ा रहता है, तो आज का दिन उन्हें धन्यवाद कहने का सबसे अच्छा मौका है।
आप उन्हें यह संदेश भेज सकते हैं—
“आप सिर्फ इलाज नहीं करते, बल्कि लोगों को नई उम्मीद और नई जिंदगी देते हैं। लोगों के सेहत के साथ खुद का भी ख्याल रखें.. हैप्पी डॉक्टर्स डे!”
डॉक्टरों के सम्मान का दिन
सफेद कोट पहनकर मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टर समाज के सबसे महत्वपूर्ण लोगों में शामिल हैं। उनका समर्पण और मेहनत लाखों लोगों की जिंदगी बचाती है। डॉक्टर्स डे हमें उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर देता है।
ये खबर भी पढे़ें..
