Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशरीवा: रिसर्च विंग ने किया केंद्रीय कारागार का अध्ययन भ्रमण, सुधारात्मक व्यवस्था...

रीवा: रिसर्च विंग ने किया केंद्रीय कारागार का अध्ययन भ्रमण, सुधारात्मक व्यवस्था को करीब से जाना

रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ विंध्य क्षेत्र की विभिन्न विधाओं के अध्ययन के उद्देश्य से गठित रिसर्च विंग के अध्ययन मंडल ने केंद्रीय कारागार रीवा का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं और सुधारात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय एवं जेल प्रशासन के अधिकारियों ने टीम को कारागार की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान अध्ययन दल ने विभिन्न बैरकों, जेल अस्पताल, प्रिंटिंग प्रेस, वर्कशॉप, आधुनिक रसोई, महिला वार्ड, सीसीटीवी युक्त कंट्रोल रूम, बंदियों एवं उनके परिजनों के लिए सुरक्षित मुलाकात कक्ष तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के कई दुर्दांत अपराधियों को भी रीवा केंद्रीय कारागार में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि अपराध के बाद व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने वाला एक सुधारगृह भी है।

भ्रमण के उपरांत आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में रिसर्च विंग की ओर से डॉ. मुकेश येंगल, डॉ. स्वाति शुक्ला, डॉ. सुलभा सिंह सेंगर, हरिप्रकाश सिंह एवं राजकिशोर कुशवाहा ने विंध्य के पर्यटन स्थलों को दर्शाता स्मृति-चिन्ह जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय को भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर उप-अधीक्षक संजीव गेंदले, चक्कर ऑफिसर श्याम सिंह कुशवाहा, मॉडल साइंस कॉलेज की डॉ. स्वाति शुक्ला, डॉ. सुलभा सिंह सेंगर, पत्रकार हरिप्रकाश सिंह ‘राजा’, राजकिशोर कुशवाहा, शोधार्थी निशा अग्निहोत्री, सुष्मिता पाण्डेय, रूबी द्विवेदी, अंजली दुबे, शबनम सेन, आराध्या द्विवेदी, नैन्सी विश्वकर्मा, साधना तिवारी, आशा देवी, कंचन पटेल सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में योगगुरु आदर्श पाण्डेय ने विभिन्न योगासन का प्रदर्शन किया। अंत में रिसर्च विंग के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कारागार प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट