Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Today: एमपी के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,...

MP Weather Today: एमपी के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-ग्वालियर समेत 37 जिलों में तेज आंधी की चेतावनी

डेस्क। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के 11 जिलों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जबकि भोपाल, ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग सहित 37 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

इन 11 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 5 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, देवास, नरसिंहपुर और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भोपाल समेत 37 जिलों में तेज हवा और बारिश

भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

5 जुलाई को भी कई जिलों में रहेगा बारिश का असर

5 जुलाई से 6 जुलाई के बीच बड़वानी, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, डिंडोरी और मंडला जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा रायसेन, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, नीमच, गुना, अशोकनगर, अनुपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

6 जुलाई को इन इलाकों में रहेगा ज्यादा असर

6 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान विदिशा, खरगोन, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, नरसिंहपुर और सागर जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रायसेन, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह और मैहर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल सहित कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

7 जुलाई को भी नहीं मिलेगी राहत

7 जुलाई से 8 जुलाई के बीच सिहोर, देवास, सागर और छतरपुर जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रायसेन, खरगोन, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, कटनी, सिवनी, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल सहित कई जिलों में गरज-चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट