डेस्क। मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1835 करोड़ से ज्यादा की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार के अनुसार योजना की पात्र महिलाओं के खातों में 38वीं किस्त सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए भेजी जाएगी। इससे महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी और उन्हें बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम
यदि आप जानना चाहती हैं कि इस बार की किस्त मिलेगी या नहीं, तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी देख सकती हैं। वेबसाइट के होम पेज पर ‘अंतिम सूची या ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प चुनें। इसके बाद आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें और कैप्चा भरकर ओटीपी से सत्यापन करें।
ओटीपी वेरिफाई करने के बाद दिखेगी पूरी जानकारी
ओटीपी सत्यापित होने के बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची और भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी। यदि सूची में आपका नाम दर्ज है, तो योजना की राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर नाम नहीं है, तो इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
समय-समय पर जरूर जांचें भुगतान की स्थिति
सरकार ने लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे समय-समय पर अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन जांचती रहें। यदि किसी तरह की समस्या सामने आती है, तो समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान कराया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें..
