Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस...

1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी/कोलकाता– कटनी निवासी विधायक संजय पाठक के परिवार से जुड़ी कंपनियों में कथित 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोलकाता ले जाया गया, जहां दर्ज प्रकरण में उससे पूछताछ की जाएगी।आरोप है कि महेंद्र गोयनका पूर्व में संजय पाठक के परिवार की कंपनी में कार्यरत था तथा एक प्रमुख प्रबंधकीय पद पर रहते हुए कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों और दस्तावेजों के माध्यम से परिवार की कई कंपनियों पर अवैध नियंत्रण स्थापित करने की साजिश रची। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120-बी सहित अन्य धाराओं के तहत कोलकाता में एफआईआर दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार, कटनी में भी गोयनका एवं उसके कथित सहयोगियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से संबंधित धाराओं 420, 120-बी, 467, 468 और 471 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कुछ सह-आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी हैं और वे लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) मुंबई द्वारा 9 मई 2025 को पारित एक आदेश में महेंद्र गोयनका और उनकी पत्नी मीनू गोयनका के संबंध में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी टिप्पणियों का उल्लेख किया गया है। वहीं, उनकी एक अन्य कंपनी निसर्ग इस्पात से जुड़े वित्तीय लेन-देन को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर जांच और विवाद की जानकारी सामने आई है।इस बीच, कुछ माध्यमों में यह भी दावा किया जा रहा है कि गोयनका को मध्य प्रदेश के कुछ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त था तथा गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल किसी जांच एजेंसी या पुलिस द्वारा नहीं की गई है।पुलिस और संबंधित एजेंसियों की आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट