Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरही के बिचपुरा कनौर में क्रेशर प्लांट हटाने की कार्रवाई पर उठे...

बरही के बिचपुरा कनौर में क्रेशर प्लांट हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया खानापूर्ति का आरोप

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी- बरही क्षेत्र के ग्राम बिचपुरा कनौर में शासकीय भूमि पर संचालित बताए जा रहे क्रेशर प्लांट के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। कार्रवाई के बाद तथाकथित स्थानीय सूत्रों एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने अवैध संचालन पर सख्त कदम उठाने के बजाय केवल औपचारिकता निभाई और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी।ग्रामीणों का कहना है कि यदि संबंधित क्रेशर प्लांट वास्तव में शासकीय भूमि पर संचालित हो रहा था, तो उसे पूरी तरह हटाया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि मौके पर की गई कार्रवाई अधूरी रही, जिससे यह संदेश गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि शासकीय भूमि पर लंबे समय से क्रेशर प्लांट संचालित हो रहा था, तो इतने दिनों तक संबंधित विभागों और अधिकारियों की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि जब मामला चर्चा में आया, तब कार्रवाई तो हुई, लेकिन वह भी केवल दिखावटी साबित हुई।ग्रामीणों के अनुसार, यदि अवैध कब्जा या संचालन पाया गया था, तो नियमानुसार मशीनरी हटाने, भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उनका आरोप है कि सीमित कार्रवाई कर मामले को शांत करने का प्रयास किया गया।इस पूरे घटनाक्रम के बाद खनिज विभाग और संबंधित प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि शासकीय भूमि पर कथित रूप से संचालित क्रेशर प्लांट को संरक्षण किस स्तर पर मिला और कार्रवाई पूर्ण रूप से क्यों नहीं की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट