खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-– आम आदमी पार्टी (AAP) जिला कटनी ने पेपर लीक मामलों के विरोध और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। रेलवे स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ मार्च अहिंसा चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई।
पार्टी ने केंद्र सरकार से पेपर लीक मामलों की जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।
प्रदेश कोर कमेटी सदस्य शिवप्रताप सिंह परमार ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सरकार को छात्रों और युवाओं के हित में प्रभावी निर्णय लेने चाहिए।
प्रदर्शन में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य शिवप्रताप सिंह परमार, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, युवा विंग जिलाध्यक्ष अंकित खटीक, प्रवक्ता संतोष सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
