Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशआउटसोर्स कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिली सैलरी, हॉस्पिटल के बार...

आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिली सैलरी, हॉस्पिटल के बार किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब आउटसोर्स कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया। कर्मचारी अस्पताल के मुख्य गेट पर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

रीवा: धान की सिंचाई के लिए पानी की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन कर दी चेतावनी – Khabar Digital

दो माह से नहीं मिल रहा वेतन

दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी काम छोड़कर अस्पताल परिसर से बाहर निकल आए। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट और डीन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद लगातार ड्यूटी करने के बाद भी उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा।

दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप, CM मोहन यादव ने आशुतोष के समर्थन में मांगा समर्थन – Khabar Digital

कर्मचारियों ने दी चेतावनी

कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को समस्या बताई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शन के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, प्रबंधन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

MSP पर मूंग खरीद को लेकर बड़ी खबर: किसानों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आयी केंद्र सरकार – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट