Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की निर्मम हत्या, चाकू से गोदकर उतारा...

रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की निर्मम हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

रीवा/अरविन्द तिवारी/ रीवा जिले में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार कॉलोनी में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है।

रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट