Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर… जल्द करा लें,...

मध्यप्रदेश में इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर… जल्द करा लें, बायोमेट्रिक ई-केवाईसी

16 अगस्त तक का दिया वक्त

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गैस वितरण कंपनियों ने आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अभियान को तेज कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें मोबाइल एसएमएस के माध्यम से 16 अगस्त से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का संदेश भेजा जा रहा है। निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

ई-केवाईसी का विशेष अभियान
प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.37 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 39.48 लाख उपभोक्ताओं का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अभी लंबित है, जो कुल उपभोक्ताओं का लगभग 22.21 प्रतिशत है। गैस कंपनियां शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के लिए विशेष अभियान चला रही हैं।

आधार कार्ड के जरिेए होगी ई-केवाईसी
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां करीब 7.55 लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से लगभग 1.94 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक बायोमेट्रिक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं को लगातार एसएमएस और अन्य माध्यमों से सूचना भेजी जा रही है। गैस एजेंसियों का कहना है कि जिन लोगों की केवाईसी लंबित है, वे आधार कार्ड के साथ अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पहुंचकर बायोमेट्रिक सत्यापन अवश्य करा लें।

मध्यप्रदेश के इस जिले में रविवार को लगेगा स्कूल… सोमवार को रहेगी छुट्टी!

फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने की कोशिश
कंपनियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करना, फर्जी गैस कनेक्शनों पर रोक लगाना और सरकारी सब्सिडी का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। इससे एलपीजी वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी।

बिना रुकावट लाभ लेने की अपील
गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा लें। अंतिम दिनों में गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे अनावश्यक असुविधा हो सकती है। जिन उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी संबंधी एसएमएस प्राप्त हुआ है, उन्हें इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन करा लेना चाहिए, ताकि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति और एलपीजी सेवाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।

इंदौर के क्रिकेटर सारांश जैन का सपना हुआ पूरा… पुराने खिलाड़ियों को किया याद

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट