Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशदतिया के पुराने बीजेपी नेता अवधेश नायक की पोस्ट वायरल… कई मतभेदों...

दतिया के पुराने बीजेपी नेता अवधेश नायक की पोस्ट वायरल… कई मतभेदों का खुलकर किया जिक्र

बीजेपी कार्यकारिणी के भंग होने पर ली चुटकी

दतिया/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल लगातार बनी हुई है। चुनाव नतीजों के महज 48 घंटे के भीतर भाजपा ने दतिया जिला अध्यक्ष सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इस निर्णय को राजनीतिक विश्लेषक सामान्य संगठनात्मक फेरबदल के बजाय अनुशासन और जवाबदेही का स्पष्ट संदेश मान रहे हैं।

मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का घटनाक्रम
इसी बीच कांग्रेस नेता अवधेश नायक की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई है। राजनीतिक हलकों में इस पोस्ट को भाजपा के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर परोक्ष टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन जिन घटनाओं और पुराने राजनीतिक प्रसंगों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पोस्ट में कई बातों का जिक्र
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश नायक ने अपनी पोस्ट में वर्ष 2018 के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए लिखा कि उस समय उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए गए, विजय जुलूस के दौरान उनके द्वारा पहनाई गई माला उतारकर फेंक दी गई और सार्वजनिक रूप से उनका अपमान किया गया। नायक ने यह भी दावा किया कि भाजपा संगठन के समक्ष उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट