Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी ब्रेकिंग पुरानी कचहरी के महिला बाल विकास के पुराने रिकॉर्ड रूम...

कटनी ब्रेकिंग पुरानी कचहरी के महिला बाल विकास के पुराने रिकॉर्ड रूम में लगी आग, पुराने दस्तावेज जलकर खाक

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी शहर के कचहरी चौराहा स्थित पुरानी कचहरी परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला एवं बाल विकास विभाग के पुराने रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई।आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग का वाहन तत्काल पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक रिकॉर्ड रूम में रखे कई पुराने दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ पुराने दस्तावेज भी जल गए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट