खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी– सावन के पावन माह में कटनी नगरी एक बार फिर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। रविवार, 9 अगस्त को शहर और आसपास के क्षेत्रों में भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। बाबू ग्रोवर एवं परिवार के शिवभक्ति से जुड़े आयोजन के तहत प्रस्तावित यह यात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम, सलेया पड़खुरी पहुंचेगी।कांवड़ यात्रा में कटनी शहर के अलावा सलेया, पड़खुरी, बिलहरी, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़, रीठी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। कांवड़ियों के साथ श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता नजर आएगा।नीलकंठेश्वर धाम में होगा जलाभिषेककांवड़ यात्रा के नीलकंठेश्वर धाम पहुंचने के बाद भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक, पूजन-अर्चन एवं आरती की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यात्रा में सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी देखने को मिलेगा।दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारायात्रा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने शिवभक्तों और आम श्रद्धालुओं से परिवार सहित कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने की अपील की है।आयोजन समिति का कहना है कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का उत्सव है। सावन के महीने में निकलने वाली इस भव्य यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 9 अगस्त को कटनी का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आने की उम्मीद है।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
