Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय मे सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान...

कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय मे सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 15 अगस्त— देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। प्रातः 8:30 बजे कटनी विकास प्राधिकरण की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया और तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर सीईओ तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनहित तथा नगर विकास के कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाए।समारोह के दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय गौरव से सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में स्टेनो विजय केवट, कार्यालय सहायक मोहन रजक, अशोक विश्वकर्मा एवं नरेंद्र विश्वकर्मा सहित नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, विनोद सिंह चौहान, पारसनाथ प्रजापति, आलोक तिवारी, शुभम द्विवेदी, शुभम प्यासी, दुलीचंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट