खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/बरही- बरही क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 258 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 70 वर्षीय गिरधारी लाल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में बरही पुलिस मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।पुलिस को देखते ही घर के अंदर जाने लगा, शक हुआ तो खुला गांजे का राज16 अगस्त 2026 को बरही पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम पिपरिया कला में मुख्य सड़क के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक का गुलाबी रंग का थैला लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह थैला लेकर घर के अंदर जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और टीम ने उसे रोक लिया।पूछताछ में उसने अपना नाम गिरधारी लाल पटेल पिता भीमसेन कुर्मी, उम्र 70 वर्ष बताया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। थैले के अंदर 2 किलो 258 ग्राम गांजा बरामद हुआ।एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जपुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ थाना बरही में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उपनिरीक्षक विनोद कांत सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, प्रधान आरक्षक 449 नरेंद्र पटेल तथा प्रधान आरक्षक 317 रवि मोहन जाटव प्रजापति की विशेष भूमिका रही।बरही पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर है और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
