Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशCar Racing Championship: 11 सितंबर से शुरू होगी देश की सबसे प्रतिष्ठित...

Car Racing Championship: 11 सितंबर से शुरू होगी देश की सबसे प्रतिष्ठित कार रेसिंग चैम्पियनशिप… चार शहरों में दिखेगा रफ्तार का रोमांच

रोमांच और ग्लैमर होगा भरपूर

चेन्नई/खबर डिजिटल/ भारत में मोटरस्पोर्ट के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल CTR-JK टायर FMSCI इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैम्पियनशिप 2026 का आधिकारिक अनावरण कर दिया गया है। चैम्पियनशिप का 29वां सीजन 11 सितंबर से शुरू होगा और चार चरणों में आयोजित होने के बाद दिसंबर में चेन्नई में इसका ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा। देशभर के प्रतिभाशाली रेसिंग ड्राइवरों को एक ही राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका देने वाली इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप को भारतीय मोटरस्पोर्ट के सबसे बड़े आयोजनों में गिना जाता है। नए सीजन में चेन्नई टर्बो राइडर्स (CTR), JK टायर और फेडरेशन ऑफ मोटरस्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (FMSCI) मिलकर रेसिंग के रोमांच को नई ऊंचाई देने की तैयारी में हैं।

11 सितंबर से शुरू होगा पहला राउंड
चैम्पियनशिप की शुरुआत 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच कोयंबटूर स्थित कारी मोटर स्पीडवे में पहले राउंड के साथ होगी। इसके बाद दूसरा राउंड 23 से 25 अक्टूबर तक इसी ट्रैक पर आयोजित किया जाएगा। सीजन का तीसरा मुकाबला 13 से 15 नवंबर के बीच बेंगलुरु के BREN रेसवे में होगा। वहीं, चैम्पियनशिप का अंतिम और सबसे अहम चरण 11 से 13 दिसंबर 2026 तक चेन्नई के ऐतिहासिक मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, पूरे सीजन के सभी रेसिंग सत्रों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे देशभर के मोटरस्पोर्ट प्रशंसक मुकाबलों का रोमांच सीधे देख सकेंगे।

19 अगस्त को हुआ आधिकारिक लॉन्च
CTR-JK टायर FMSCI इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैम्पियनशिप 2026 का आधिकारिक लॉन्च 19 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम में तमिलनाडु सरकार के मत्स्य पालन मंत्री ए. श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर FIA वर्ल्ड मोटरस्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य अकबर इब्राहिम, FMSCI के अध्यक्ष अरिंदम घोष, चेन्नई टर्बो राइडर्स की निदेशक डॉ. श्वेता आनंद, CTR की निदेशक रक्षिता और JK टायर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) एस. श्रीनिवासन अल्लाफन सहित मोटरस्पोर्ट जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

1997 से तैयार हो रहे भारतीय रेसिंग सितारे
वर्ष 1997 में शुरू हुई इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप ने भारतीय मोटरस्पोर्ट को कई बड़े नाम दिए हैं। इसी मंच से नरेन कार्तिकेयन, करुण चंडोक, अरमान इब्राहिम, आदित्य पटेल और कुश मैनी जैसे प्रतिभाशाली ड्राइवरों को आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिला। अब 29वें सीजन के साथ CTR और JK टायर इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारतीय मोटरस्पोर्ट इकोसिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। आयोजकों का लक्ष्य युवा ड्राइवरों को प्रतिस्पर्धा, अनुभव और राष्ट्रीय पहचान के लिए अधिक व्यापक मंच उपलब्ध कराना है।

Ladli Behna Yojana: लाड़लियों के जरिए फिर नैया पार करने की तैयारी… दतिया चुनाव बना अपवाद!

युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर
JK टायर के निदेशक एस. श्रीनिवासन अल्लाफन ने कहा कि करीब तीन दशकों से यह चैम्पियनशिप भारतीय मोटरस्पोर्ट के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा रही है। CTR और FMSCI के साथ साझेदारी से नई पीढ़ी के रेसिंग टैलेंट को बेहतर अवसर और बड़ा मंच मिलेगा। वहीं, CTR की निदेशक डॉ. श्वेता आनंद ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप की पुरानी विरासत को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि इसे नए स्तर पर ले जाना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 का सीजन दर्शकों की भागीदारी, प्रतिस्पर्धा और रोमांच के लिहाज से अब तक के सबसे यादगार सीजन में शामिल होगा।

चार चरणों में होगी चैम्पियनशिप स्पर्धा

राउंड-1: 11 से 13 सितंबर 2026, कारी मोटर स्पीडवे, कोयंबटूर
राउंड-2: 23 से 25 अक्टूबर 2026, कारी मोटर स्पीडवे, कोयंबटूर
राउंड-3: 13 से 15 नवंबर 2026, BREN रेसवे, बेंगलुरु
ग्रैंड फिनाले: 11 से 13 दिसंबर 2026, मद्रास इंटरनेशनल सर्किट, चेन्नई

MP News: BJP विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय फिर मुखर… अबकी बार मंदिरों की व्यवस्था पर किया प्रश्न

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट