Sunday, October 20, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालसरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री का तोहफा

सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री का तोहफा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार से पहले ही दीपावली का तोहफा दे दिया है। उन्होंनेे घोषणा की है कि 28 अक्टूबर को ही सभी कर्मचारियों के खाते में अक्टूबर माह की तनख्वाह आ जाएगी।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार से पहले ही दीपावली का तोहफा दे दिया है। उन्होंनेे घोषणा की है कि 28 अक्टूबर को ही सभी कर्मचारियों के खाते में अक्टूबर माह की तनख्वाह आ जाएगी। कर्मचारी धूमधाम से दीवाली मना सकें, इसलिए सरकार ने यह फैसला किया है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को पैसे अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं, लेकिन 31 अक्टूबर को त्यौहार होने की वजह से दीवाली फीकी न रहे, इस वजह से यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा- दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। उन्होंने लिखा है सरकारी कर्मचारियों… शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट