Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशAIM Congress-2026: CM मोहन यादव की विश्व बैंक के उपाध्यक्ष से बैठक,...

AIM Congress-2026: CM मोहन यादव की विश्व बैंक के उपाध्यक्ष से बैठक, AI फंडिंग पर चर्चा

AIM Congress-2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ (AIM Congress-2026) में शिरकत की। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व बैंक के डिजिटल एवं एआई (Digital and AI) मामलों के वाइस प्रेसिडेंट श्री सांगबु किम (Mr. Sangbu Kim) तथा उनकी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण वन-टू-वन बैठक की।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच मध्यप्रदेश में डिजिटल और तकनीकी विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस संवाद में विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की नीतियों के तहत संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल गवर्नेंस से संबंधित परियोजनाओं में फंडिंग और वित्तीय सहयोग देने में गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में उभरती तकनीकों, नवाचार और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी साझा करते हुए राज्य के विकास में वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में AI, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नवाचार और नई तकनीकों के माध्यम से नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट