इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले शहर के खान-पान को लेकर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पहले राहुल गांधी ने इंदौरवासियों से पूछा कि उन्हें पोहा-जलेबी खिलाई जाएगी या कोई और स्थानीय व्यंजन। राहुल गांधी के इस सवाल पर इंदौर के लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के जवाब दिए। किसी ने दाल-बाटी का नाम सुझाया तो किसी ने इंदौरी सेव और सेव-मिक्सचर खिलाने की बात कही। स्थानीय व्यंजनों को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने राहुल गांधी की पोस्ट को और चर्चा में ला दिया।
दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती, राहुल गांधी को प्रपोज करने की कही बात
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती देवोश्री मुखर्जी भी चर्चा में हैं। देवोश्री ने कहा कि वह खास तौर पर राहुल गांधी को सुनने और उनसे मिलने के लिए इंदौर आई हैं। देवोश्री के मुताबिक, वह राहुल गांधी को प्रपोज करने की इच्छा लेकर कार्यक्रम में पहुंची हैं। उन्होंने अपनी इस इच्छा का जिक्र मीडिया से बातचीत के दौरान किया।
Special News: इंदौर की शालीन मेहमाननवाजी में ये कैसा स्वागत… राहुल गांधी के लिए लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर
शनिवार को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे तथा शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन स्थल भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने तैयार किया गया है, जहां बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अपील – खबर अच्छी लगने पर शेयर जरुर कीजिए
Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर पूरी अपडेट… इतने बजे इंदौर पहुंच जाएंगे, इतने बजे से कार्यक्रम!
