सिवनी/राकेश यादव/ सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मंदिर के पास NH-44 नेशनल हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला सामने चल रहे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद वन-वे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
छात्रों की गूंज को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया ‘झूठ की गूंज, – Khabar Digital
