सीधी/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के सीधी जिले की चुरहट विधानसभा क्षेत्र में खड्डी-बगैहा सड़क निर्माण का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू ग्रामीणों के साथ पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठी हैं। उनका कहना है कि मांग को लेकर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
14 सितंबर से अनशन पर बैठी हैं लीला साहू
जानकारी के अनुसार, लीला साहू ग्रामीणों के साथ 14 सितंबर 2026 से सामूहिक अनशन कर रही हैं। उनका कहना है कि खड्डी-बगैहा सड़क लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है और सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आवाज उठा रहे हैं। अनशन के बावजूद मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने से लीला साहू और ग्रामीण अपनी मांग पर कायम हैं। उनका कहना है कि जब तक सड़क निर्माण को लेकर स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
चुरहट विधायक अजय सिंह को किया आमंत्रित
इसी बीच 20 सितंबर को लीला साहू ने चुरहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल को अपने सामूहिक अनशन में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने विधायक से आंदोलन में पहुंचकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन करने की अपील की। लीला साहू ने कहा कि यदि क्षेत्र के विधायक ग्रामीणों के साथ खड़े होते हैं तो उनकी आवाज और मजबूती से सामने आएगी। इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘आप आए हमारे धरना प्रदर्शन में, हिल जाएगा पूरा सिस्टम।’
सड़क निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि खड्डी-बगैहा सड़क की स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में ग्रामीण लीला साहू के साथ शामिल हैं। फिलहाल आंदोलनकारियों की मांग और प्रशासन की ओर से मिलने वाले आश्वासन पर सभी की नजर बनी हुई है।
MP News: ये क्या बोल गए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय?… कांग्रेसियों को मिल गया बड़ा मौका!
