Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशBJP News: बीजेपी ने की बड़े और महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति... शिवराज...

BJP News: बीजेपी ने की बड़े और महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति… शिवराज सिंह डाबी को मिली कमान

सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन स्तर पर सोशल मीडिया विभाग को लेकर नई जिम्मेदारी तय कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक बार फिर शिवराज सिंह डाबी पर भरोसा जताते हुए उन्हें सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। शिवराज सिंह डाबी इससे पहले भी प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वे वीडी शर्मा से पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे नेताओं के कार्यकाल में सोशल मीडिया विभाग की कमान संभाल चुके हैं। ऐसे में संगठन और पार्टी के डिजिटल नेटवर्क को लेकर उनका अनुभव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चुनावी रणनीति में सोशल मीडिया की अहम भूमिका
मध्यप्रदेश भाजपा ने पिछले वर्षों में संगठन के साथ-साथ सोशल मीडिया नेटवर्क को भी लगातार मजबूत किया है। पार्टी ने बूथ स्तर तक डिजिटल टीम तैयार करने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने अभियान और कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर जोर दिया था। पार्टी के सत्ता में लौटने के अभियान में भी सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं और डिजिटल टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। भाजपा ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों, सरकार की योजनाओं और चुनावी अभियानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़ी टीम तैयार की थी।

क्या दतिया में फिर होंगे उपचुनाव? कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर

संगठन में फिर मिली जिम्मेदारी
शिवराज सिंह डाबी को दोबारा सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने से संकेत है कि पार्टी डिजिटल संगठन को मजबूत करने के लिए अनुभवी चेहरे को जिम्मेदारी देना चाहती है। अब उनके सामने पार्टी की सोशल मीडिया टीम को सक्रिय करने, संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी तरीके से पहुंचाने और आगामी राजनीतिक अभियानों के लिए नेटवर्क को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों के पुनर्गठन का दौर जारी है। इसी क्रम में सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी के तौर पर शिवराज सिंह डाबी की नियुक्ति की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट