कटनी खबर डिजिटल — नीलकंठेश्वर परिवार के परम पूज्य मदनलाल ग्रोवर जी का आकस्मिक निधन 19 सितंबर 2026 को हो गया। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है। परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी शुभचिंतकों से शोकसभा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
दिवंगत श्री मदनलाल ग्रोवर जी की पगड़ी रस्म मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को निर्मल सत्य गार्डन, कटनी में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है।
शोकाकुल परिवार में रंजन (बाबू) ग्रोवर (पुत्र), रवि ग्रोवर (भतीजा), पोते वरुण ग्रोवर, रुद्राक्ष ग्रोवर, करन ग्रोवर, कान्हा ग्रोवर एवं मयंक-जयश्री (नैना) राणा (बेटी-दामाद) सहित समस्त नीलकंठेश्वर परिवार शामिल हैं।
