कटनी खबर डिजिटल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विस्तार से विचार-विमर्श किया।बैठक में अखिल भारतीय सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक समाजजनों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी अपने सुझाव रखे।वहीं, आगामी 19 नवंबर को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विश्व स्तरीय सम्मेलन को लेकर भी जिले की सहभागिता और तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।बैठक में सुनील निगम, अनूप बाला श्रीवास्तव, उमंग खरे, विकास श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, शेखर निगम, अरिजीत खरे, प्रदेश अमित श्रीवास्तव, आशु सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ जुटा संगठन मजबूत करने में, सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति
सम्बंधित ख़बरें
