Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore News: इंदौर में जल्द निकलेगा झांकियों का काफिला... ये है सारी...

Indore News: इंदौर में जल्द निकलेगा झांकियों का काफिला… ये है सारी सूची!

अखाड़ों का भी दिखेगा जौहर

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर में गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुछ ही देर में ऐतिहासिक झांकी चल समारोह शुरू होने जा रहा है। शहर की सड़कों पर निकलने वाली आकर्षक और झिलमिलाती झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि समारोह के दौरान लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहेंगे। चल समारोह को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़ को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।

आम जनता के लिए बैंड-डीजे पर रोक, मंचों को लेकर सवाल
गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान आम जनता और जुलूस में बैंड-डीजे के इस्तेमाल को लेकर प्रतिबंध की बात सामने आई है। वहीं, दूसरी ओर नेताओं और राजनीतिक पदाधिकारियों के मंचों पर बड़ी संख्या में साउंड सिस्टम लगाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक कुछ राजनीतिक मंचों पर करीब 15 से 20 चिलम और साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। ऐसे में चर्चा यह है कि जब आम लोगों के लिए ध्वनि और डीजे को लेकर प्रतिबंध लागू है, तो राजनीतिक मंचों पर लगाए गए बड़े साउंड सिस्टम के लिए क्या नियम हैं और इनकी अनुमति किस आधार पर दी गई है।

इंदौर झांकी की सूची, 103 साल से चली आ रही परंपरा

स्वदेशी मिल की 3 झांकियां

  1. दुर्गा माता और महिषासुर वध
  2. सती को लेकर जाते भगवान शंकर
  3. नशामुक्ति का संदेश

कल्याण मिल की 2 झांकियां

  1. जगन्नाथ जी की पहली रथ यात्रा
  2. नारी शक्ति

होप टेक्सटाइल मिल की 2 झांकियां

  1. गणेशजी की आराधना
  2. भगवान शिव की बारात

मालवा मिल की 3 झांकियां

  1. बच्चों के लिए मछली जल की रानी है
  2. चंद्रमा और रोहिणी का विवाह
  3. भोलेनाथ की बारात

राजकुमार मिल की 2 झांकियां

  1. मेरी ये नैया है अब तो तेरे हवाले
  2. मधु-कैटभ वध, 80 फीट की ट्रॉली पर तैयार
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट