भोपाल: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन में भोपाल संभाग स्तरीय पंजीयन एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन 12 नवंबर 2026 को होटल पलाश रेजिडेंसी, एमपीटी, भोपाल में किया जाएगा। कार्यशाला दोपहर 1:30 बजे से प्रारंभ होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश में होम स्टे, फार्म स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) इकाइयों को पर्यटन से जोड़ना तथा इच्छुक नागरिकों को पंजीयन प्रक्रिया एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, मध्य प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल सहित आसपास के जिलों के इच्छुक नागरिक भाग ले सकते हैं।
जिन नागरिकों के पास स्वयं का घर, फार्म हाउस, हेरिटेज होम अथवा बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) के लिए उपयुक्त आवासीय परिसर उपलब्ध है, वे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे योजना 2026 एवं संबंधित पर्यटन योजनाओं से जुड़कर अपनी संपत्ति को पर्यटन गतिविधियों का हिस्सा बना सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावनाएं विकसित होंगी।
पंजीयन प्रक्रिया एवं योजनाओं की मिलेगी जानकारी
कार्यशाला में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों एवं आयोजक संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा होम स्टे, फार्म स्टे एवं B&B इकाइयों के पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं तथा प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
इच्छुक नागरिकों को अपनी आवासीय इकाई को पर्यटन की मुख्यधारा से जोड़ने, पंजीयन प्रक्रिया समझने एवं संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।
किसे भाग लेना चाहिए?
भोपाल एवं आसपास के जिलों के ऐसे नागरिक, जिनके पास पर्यटकों के ठहरने के लिए उपयुक्त घर, फार्म हाउस अथवा B&B सुविधा उपलब्ध है, वे इस कार्यशाला में भाग लेकर पंजीयन एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान होम स्टे संचालक भी कार्यशाला में शामिल होकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपनी संपत्ति के फोटो एवं उपलब्ध आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यशाला में उपस्थित हों।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 12 नवंबर 2026, गुरुवार
समय: दोपहर 1:30 बजे से
स्थान: होटल पलाश रेजिडेंसी, एमपीटी, भोपाल, मध्य प्रदेश
आयोजक:
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, भोपाल
सहयोग:
होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, मध्य प्रदेश
अधिक जानकारी एवं संपर्क:
www.myhomestaymp.com
