त्योहार पर शुरू किया गया यह कैंपेन विश्वास, साथ और सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है। साथ ही कंपनी के ‘फॉरवर्ड टुगेदर’ ब्रांड दर्शन को भी मजबूती देता है।
नई दिल्ली: दिवाली के त्योहार की रोशनी जहां देशभर के घरों को जगमगा रही है और परिवारों को एक साथ ला रही है, वहीं इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने अपना विशेष त्योहारी कैंपेन ‘भरोसे की रोशनी’ लॉन्च किया है। यह कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी ने यह कैंपेन विश्वास की स्थायी ताकत और मुश्किल समय में किसी के साथ होने से मिलने वाले भरोसे को समर्पित किया है। दिवाली के भावनात्मक पहलुओं और मूल्यों से प्रेरित यह कैंपेन बताता है कि विश्वास ही मजबूत रिश्तों की नींव है और यही हमें जीवन के सफर पर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देता है।
दिवाली खुशियों, अपनों के साथ और नई शुरुआत का त्योहार है। उत्सव और परंपराओं से आगे बढ़कर यह दिन रिश्तों को संजोने और उन लोगों के प्रति आभार जताने का अवसर भी है, जो हमारे जीवन में सकारात्मकता और भरोसा लेकर आते हैं। ‘भरोसे की रोशनी’ कैंपेन के जरिए इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस इसी भावना को सामने ला रहा है। कैंपेन में घरों को रोशन करने वाली रोशनी की तुलना उस विश्वास से की गई है, जो जीवन की अनिश्चितताओं के बीच हमारा मार्गदर्शन करता है।
यह कैंपेन भविष्य की ओर देखते हुए व्यक्तियों और परिवारों को सुरक्षा का एहसास दिलाने में बीमा की अहम भूमिका को भी रेखांकित करता है। जिस तरह रोशनी का त्योहार दिवाली उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक है, उसी तरह सुरक्षा का भरोसा लोगों को अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है। यह विचार कंपनी के ‘फॉरवर्ड टुगेदर’ ब्रांड दर्शन से भी जुड़ा है, जो ग्राहकों के साथ खड़े रहने और जीवन के अलग-अलग पड़ावों, उपलब्धियों और सफर में उनका सहयोग करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के चीफ अंडरराइटिंग ऑफिसर अमिताभ गुप्ता ने कहा, “दिवाली उम्मीद, रिश्तों और नई शुरुआत का त्योहार है। इसके मूल में यह विश्वास है कि जब हमारे पास ऐसे लोग होते हैं, जिन पर हम भरोसा कर सकते हैं और जो हर परिस्थिति में हमारा साथ देते हैं, तो जीवन और भी सार्थक बन जाता है। ‘भरोसे की रोशनी’ के जरिए हम इसी भावना का जश्न मनाना चाहते थे। साथ ही, जीवन की अनिश्चितताओं का सामना करने के लिए आत्मविश्वास के महत्व को भी सामने लाना चाहते थे। हमारा ‘फॉरवर्ड टुगेदर’ दर्शन इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके तहत हम अपने ग्राहकों के साथ खड़े रहते हैं और उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सहयोग देते हैं।”
‘भरोसे की रोशनी’ कैंपेन के जरिए इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस का लक्ष्य देश के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक दिवाली के दौरान लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाना है। इसके साथ ही कंपनी विश्वास, देखभाल और सुरक्षा पर आधारित ग्राहकों के साथ लंबे समय तक मजबूत रिश्ते बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराना चाहती है।
इस कैंपेन की फिल्म को कंपनी के डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। इसके जरिए त्योहारों के इस मौसम में लोगों तक विश्वास, एकजुटता और भरोसे का संदेश पहुंचाया जाएगा।
Watch the campaign film here: https://www.youtube.com/watch?v=VYhONWtKWpc
