इस विश्लेषण में नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच की सर्च वॉल्युम की तुलना पिछले साल की इसी अवधि (नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025) से की गई है।
- देश भर में सिल्वर ज्वैलरी की सर्च में 47 फीसदी बढ़ोतरी हुई, दिल्ली 87 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा
- देश भर में गोल्ड ज्वैलरी की सर्च 46 फीसदी बढ़ी, कोलकाता में सबसे ज़्यादा 67 फीसदी उछाल देखा गया
- देश भर में गोल्ड कॉयन डीलरों की सर्च में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, बैंगलोर 62 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा
- धनतेरस के लिए शुभ चीज़ों की सर्च 33 फीसदी बढ़ी, जयपुर 44 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा
- इलेक्ट्रोनिक्स एंड अप्लायन्सेज़ की सर्च में देश भर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, कानपुर 42 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा
मुंबई: जैसे धनतेरस का त्योहार नज़दीक आ रहा है, भारतीय उपभोक्ता कीमती धातु, पारम्परिक आइटमों और घरेलू सामान की खरीदारी के लिए सर्च कर इन्हें खरीदने की योजना बना रहे हैं। भारत के नंबर 1 लोकल सर्च इंजन जस्टडायल लिमिटेड के आंकड़े पांच मुख्य श्रेणियों में सर्च के रूझानों को ट्रैक करते हैं। ये पांच श्रेणियों हैं- गोल्ड कॉयन डीलर, गोल्ड ज्वैलरी, सिल्वर ज्वैलरी, इलेक्ट्रोनिक्स एंड अप्लायन्सेज़ और धनतेरस के लिए शुभ चीज़ें (ऑस्पीशियस आइटम्स फॉर धनतेरस)। इस विश्लेषण में नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच की सर्च वॉल्युम की तुलना पिछले साल की इसी अवधि (नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025) से की गई है। इससे यह पता चलता है कि पूरे देश में त्योहारों की खरीदारी को लेकर उपभोक्ताओं की रुचि किस तरह बदल रही है।
इस अवधि में कीमती धातु की सर्च सबसे ज़्यादा की गई, पांचों श्रेणियों में सिल्वर ज्वैलरी की सर्च में सबसे ज़्यादा 47 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली इस दौड़ में सबसे आगे रहा, जहां 87 फीसदी बढ़ोतरी हुई। इसके बाद चेन्नई में 37 फीसदी, मुंबई में 36 फीसदी, हैदराबाद में 35 फीसदी, जयपुर में 33 फीसदी और बैंगलोर में 31 फीसदी बढ़ोतरी हुई। इसके बाद गोल्ड ज्वैलरी भी ज़्यादा पीछे नहीं रही, देश भर में इसकी सर्च में 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कोलकाता में सबसे ज़्यादा 67 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद दिल्ली में 62 फीसदी, हैदराबाद में 54 फीसदी, चेन्नई में 36 फीसदी, मुंबई में 33 फीसदी, पुणे में 27 फीसदी और कोयम्बटूर में 25 फीसदी की अच्छी बढ़ोतरी देखी गई।
सोने में बढ़ती दिलचस्पी अब सिर्फ ज्वैलरी तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि लोग निवेश के मकसद से भी इसे खरीद रहे हैं। पूरे भारत में गोल्ड कॉइन डीलर्स की सर्च में 42फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा उछाल बैंगलोर में (62फीसदी) देखा गया। इसके बाद चेन्नई में 45 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई जबकि मुंबई में राष्ट्रीय औसत के बराबर 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं दिल्ली में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इन रुझानों से साफ है कि त्योहारों के इस सीज़न, पारम्परिक खरीदारी और निवेश, दोनों ही तरह से सोने-चांदी में ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है।
कीमती धातुओं के अलावा, धनतेरस पर पारंपरिक खरीदारी के लिए ऑनलाइन सर्च में भी काफी उछाल देखा गया। पूरे देश में ‘धनतेरस के लिए शुभ चीज़ों (ऑस्पीशियस आइटम्स फॉर धनतेरस) की सर्च में 33 फीसदी की वृद्धि हुई, जो त्योहार से जुड़ी चीजों में लोगों की लगातार दिलचस्पी को दर्शाती है। इसमें जयपुर 44 फीसदी की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद दिल्ली और अहमदाबाद (दोनों में 42 फीसदी) का स्थान रहा, जबकि बैंगलोर में 33 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। चेन्नई और हैदराबाद में क्रमशः 20 फीसदी और 18 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई।
वहीं, पूरे भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज (घरेलू उपकरणों) की सर्च में 11 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई। इसकी एक वजह इस कैटेगरी में कीमतों का बढ़ना हो सकता है, क्योंकि अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनियों ने साल भर में कीमतों में बदलाव किए हैं। इसके बावजूद, कई बाजारों में काफी मजबूत रुझान देखने को मिला। कानपुर और पटना क्रमशः 42 फीसदी और 40 फीसदी की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहे। इंदौर में 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में 17 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि मुंबई और कोलकाता में क्रमशः 14 फीसदी और 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। ये आंकड़े धनतेरस से पहले उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं और उन श्रेणियों पर रोशनी डालते हैं, जिनमें भारत के मुख्य मार्केट्स में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
