P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारस्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए श्नाइडर इलेक्ट्रिक और फ्रेयर एनर्जी...

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए श्नाइडर इलेक्ट्रिक और फ्रेयर एनर्जी ने मिलाया हाथ

2026 तक 25,000 प्रोस्यूमर्स तैयार करने का लक्ष्य

नई दिल्ली : भारत में स्वच्छ और स्मार्ट ऊर्जा समाधान को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और फ्रेयर एनर्जी सर्विसेज प्रा. लि. ने आपसी साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य है देशभर में स्मार्ट होम और रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन्स को बढ़ावा देना और 2026 तक 25,000 प्रोस्यूमर्स (उत्पादक और उपभोक्ता दोनों) तैयार करना।

स्मार्ट और सस्टेनेबल घरों की ओर कदम

इस साझेदारी के तहत श्नाइडर इलेक्ट्रिक की वाइज़र स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी को फ्रेयर एनर्जी के रूफटॉप सोलर सिस्टम्स के साथ जोड़ा जाएगा। इससे घरों में रियल-टाइम में ऊर्जा खपत की निगरानी और नियंत्रण संभव हो सकेगा, जिससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटेगी और बिजली की लागत में भी कमी आएगी।

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया की रिटेल वाइस प्रेसिडेंट सुमति सहगल ने कहा,

“फ्रेयर एनर्जी के साथ यह सहयोग भारतीय उपभोक्ताओं को स्मार्ट, सुरक्षित और सस्टेनेबल जीवन जीने के करीब ले जाएगा।”

फ्रेयर एनर्जी के को-फाउंडर और एमडी सौरभ मार्डा ने भी कहा,

“हम इस साझेदारी के ज़रिए होम ओनरों को सिर्फ सोलर नहीं, बल्कि एक कंप्लीट एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम दे सकेंगे।”

एनर्जी ट्रांज़िशन में अहम भूमिका

भारत सरकार द्वारा तय किए गए 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में 33-35% कटौती के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, यह सहयोग नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने को लेकर आम लोगों को प्रेरित करेगा। इसके अलावा, यह इंटीग्रेटेड अप्रोच भारत के नेट-ज़ीरो टारगेट की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास मानी जा रही है।

उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर सर्विस सपोर्ट

श्नाइडर इलेक्ट्रिक अपने बेस्ट-इन-क्लास प्रोडक्ट्स के साथ साथ इंस्टालेशन से लेकर लॉन्ग-टर्म मेंटेनेंस और सपोर्ट भी देगा, ताकि ग्राहकों को स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी होम का संपूर्ण अनुभव मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट