मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 16 अगस्त (शनिवार) के जारी कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 9:40 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 9:55 बजे: शौर्य स्मारक के समीप स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुबह 10:30 बजे भोपाल से ग्राम महलपुर पाटन (गैरतगंज, जिला रायसेन) रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10:55 बजे ग्राम महलपुर पाटन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। ततपश्चात सुबह 11:55 बजे भोपाल आगमन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:15 बजे केंद्रीय जेल, भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 3:20 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:50 बजे अमझेरा (जिला धार) आगमन होगा। यहां भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 5:15 बजे जानापाव (जिला इंदौर) के श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम होंगे ततपश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 7:20 बजे उज्जैन आगमन होगा। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।


